समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे करें विकास कार्य , निर्माणाधीन विकास  योजनाओं की प्रगति में डीसी ने दिए निर्देश

उपायुक्त जतिन लाल ने लोक निर्माण, जल शक्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर जिला ऊना में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए

Mar 10, 2026 - 19:12
Mar 10, 2026 - 19:48
 0  4
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे करें विकास कार्य , निर्माणाधीन विकास  योजनाओं की प्रगति में डीसी ने दिए निर्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
  
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   10-03-2026
उपायुक्त जतिन लाल ने लोक निर्माण, जल शक्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर जिला ऊना में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। 
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखी जा सके। उपायुक्त ने बल्क ड्रग पार्क से संबंधित जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंडोगा-त्युडी पुल तथा करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से गवर्नमेंट कॉलेज हरोली के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की। 
जतिन लाल ने कहा कि विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठक में सभी विभाग अपने-अपने विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों, ताकि परियोजनाओं की स्थिति का सही आकलन कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा , लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवानंद, सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow