बड़ा हादसा टला  : संगड़ाह के राईचा में केवल 2 दीवारों पर टिकी जर्जर वर्षा शालिका रात को ध्वस्त

सिरमौर जिला के संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन रोड पर राईचा गांव के पास मौजूद जर्जर रेन शेल्टर रात के समय गिरने से बड़ा व जानलेवा हादसा चल गया। स्थानीय नवयुग मंडल पदाधिकारी जयपाल सिंह व सुरेंद्र आदि ने बताया कि गत रात्रि बारिश के बाद ध्वस्त

Aug 3, 2025 - 15:43
 0  27
बड़ा हादसा टला  : संगड़ाह के राईचा में केवल 2 दीवारों पर टिकी जर्जर वर्षा शालिका रात को ध्वस्त
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    03-08-2025

सिरमौर जिला के संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन रोड पर राईचा गांव के पास मौजूद जर्जर रेन शेल्टर रात के समय गिरने से बड़ा व जानलेवा हादसा चल गया। स्थानीय नवयुग मंडल पदाधिकारी जयपाल सिंह व सुरेंद्र आदि ने बताया कि गत रात्रि बारिश के बाद ध्वस्त हुई। 

यह वर्षा शालिका केवल दो दीवारों पर टिकी थी और कईं बार संबंधित विभाग, प्रशासन व पंचायत से इसे गिरने का आग्रह किया गया था। सुबह शाम काफी संख्या में यहां स्कूल व महाविद्यालय के छात्र तथा दिन में यात्री बारिश से बचने के लिए बैठते थे। उन्होंने 4 गांव के यात्रियों को बारिश से बचाने के लिए जल्द यहां दूसरे रेन शेल्टर के निर्माण की मांग की। 

अधिशासी अभियंता राम सिंह ठाकुर ने कहा कि, बजट उपलब्ध होने की सूरत में जल्द यहां नई वर्षा शालिका का निर्माण करवाया जाएगा। पंचायत प्रधान हेमचंद चौहान ने कहा कि यदि विभाग व प्रशासन जल्द यहां वर्षा शालिका का निर्माण नहीं करते तो अगली बैठक में डीसी सिरमौर से बजट की मांग करने संबंधी प्रस्ताव डाला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow