शिमला में भारी बारिश, मलबे में दबीं गाड़ियां

राजधानी शिमला में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए। इससे कुछ जगह नालों का पानी सड़क पर आ गया। बारिश का मलबा आने से आशियाना काॅलौनी ढली का रास्ता बंद हो गया। वहीं नाले में तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। वहीं जाखू क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

Jun 26, 2026 - 20:26
 0  14
शिमला में भारी बारिश, मलबे में दबीं गाड़ियां

यंगवार्ता न्यूज शिमला 26 जून, 2026 : 

राजधानी शिमला में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए। इससे कुछ जगह नालों का पानी सड़क पर आ गया। बारिश का मलबा आने से आशियाना काॅलौनी ढली का रास्ता बंद हो गया। वहीं नाले में तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। वहीं जाखू क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
 
बीती रात रोहड़ू में 20.0, सराहन 15.5, पंडोह 3.4, चंबा 2.0, रामपुर 1.6, गुलेर 1.2, शिमला 1.0 व मशोबरा में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हिमाचल में 1 जुलाई तक मानसून दस्तक दे सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow