प्रदेश में नशा और खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय: भावन शर्मा
नव भारत युवा संघ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ के अध्यक्ष भावन शर्मा ने शिमला में हुई महिला हत्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 14 जून, 2026 :
नव भारत युवा संघ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ के अध्यक्ष भावन शर्मा ने शिमला में हुई महिला हत्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।
नाहन में मीडिया से बात करते हुए हुए भावन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और सरेआम गोलियां चल रही है जिससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि शिमला में हुई महिला हत्या के लिए सीधी तौर पर पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है क्योंकि महिला ने पहले ही अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचित किया गया था मगर पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती क्योंकि लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं
भावन शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा माफिया और खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं, जिससे युवाओं और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो युवा संघ इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएगा।
What's Your Reaction?




