बूथ सशक्तिकरण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता , 9 जनवरी को त्रिलोकपुर और कालाअंब बूथ प्रवास रहेंगे डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का बूथ प्रवास केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान है। भाजपा का मानना है कि चुनाव जीतने से लेकर जनसेवा तक, हर लक्ष्य की शुरुआत बूथ से होती है। इसी सोच के साथ डॉ. बिंदल गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। बूथ प्रवास के दौरान डॉ. बिंदल न केवल संगठनात्मक संरचना की समीक्षा करेंगे , बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे
डॉ. बिंदल का मानना है कि बूथ जितना मजबूत, भाजपा उतनी मजबूत। इसी मंत्र के साथ भाजपा बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व , जिम्मेदारी और आत्मविश्वास दे रही है। यह प्रवास कार्यक्रम आने वाले समय में संगठनात्मक ऊर्जा को नई गति देगा और भाजपा को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा। डॉ. राजीव बिंदल का 9 जनवरी 2026 को शिमला ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर एवं काला आम में विस्तृत बूथ प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान डॉ. बिंदल विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बैठकें करेंगे और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे डॉ. बिंदल खरको बूथ (संख्या 70) में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे।
What's Your Reaction?

