ग्रामीण बैंक की 278वीं शाखा सूरजपुर का हुआ उद्घाटन
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की 278वीं शाखा, सूरजपुर का उद्घाटन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजीव कुमार रंजन (महाप्रबंधक), बवेश ठाकुर (क्षेत्रीय प्रबंधक) एवं आदर्श भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक राजीव कुमार रंजन ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार ऋण एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह, अमित आनंद, रविंदर सिंह एवं कोमल सिंह भी उपस्थित रहे। साथ ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ की ओर से संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा नई शाखा खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
What's Your Reaction?



