जिला में चल रहा है एनएसयूआई का छात्र गूंज कार्यक्रम, NSUI के जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर नाहन में मीडिया से हुए रूबरू
जिले में छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से एनएसयूआई का "छात्र गूंज" कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जुलाई, 2026 :
जिले में छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से एनएसयूआई का "छात्र गूंज" कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि एनएसयूआई द्वारा छात्र गूंज कार्यक्रम लॉन्च किया गया है जिसको अब हर छात्र तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के तहत छात्रों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। इससे लाखों मेहनती विद्यार्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर जाता है और उनके साथ-साथ पूरे परिवार का मनोबल भी टूटता है। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की।
मनदीप ठाकुर ने बताया कि "छात्र जोड़ो अभियान" के तहत एनएसयूआई जिले के कॉलेजों और स्कूल परिसरों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेगी, उनकी समस्याओं को सुनेगी और उन्हें संबंधित मंचों तक मजबूती से पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी आवाज़ को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।
What's Your Reaction?