सब्जी विक्रेता और सफाई कर्मी के बीच मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, सफाई कर्मचारियों ने चौकी के बाहर सड़क पर फेंका कूड़ा
नाहन शहर में आज सब्जी विक्रेता और सफाई कर्मचारी के बीच मामूली कहानी को लेकर मारपीट हुई जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और गुन्नू गार्ड चौकी के बाहर कहीं घंटे तक बवाल मचा रहा। सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर चौकी के सामने कूड़ा फैला दिया जिससे यहां यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जुलाई, 2026 :
नाहन शहर में आज सब्जी विक्रेता और सफाई कर्मचारी के बीच मामूली कहानी को लेकर मारपीट हुई जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और गुन्नू गार्ड चौकी के बाहर कहीं घंटे तक बवाल मचा रहा। सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर चौकी के सामने कूड़ा फैला दिया जिससे यहां यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक बड़ा चौक में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सब्जी विक्रेता और सफाई कर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गुन्नू घाट पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान गुन्नू घाट चौकी के सामने कुछ शरारती तत्वों ने वाहन से सड़क पर कूड़ा गिरा दिया। सड़क पर कूड़ा फैलने से काफी देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, और कड़ी में शकत के बाद कूड़े को वहां से हटाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मारपीट और सड़क पर कूड़ा फेंकने के मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं महिला सफाई कर्मी के बयान के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?