विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज

थाना पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

Jun 14, 2026 - 20:14
 0  7
विश्वकर्मा चौक पर  सड़क अवरुद्ध कर  यातायात बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 14 जून, 2026 : 

थाना पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, कुछ व्यक्तियों ने नाहन–पांवटा मार्ग, विश्वकर्मा चौक–रामपुरघाट मार्ग तथा विश्वकर्मा–कुल्हाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को कई बार समझाया और सड़क खोलकर यातायात बहाल करने का आग्रह किया, लेकिन आरोप है कि प्रदर्शनकारी नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

पुलिस का कहना है कि इस कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रारंभिक जांच में संयम गुप्ता, पुत्र श्री अरविंद गुप्ता, निवासी मकान नंबर 41, वार्ड नंबर 9, देवीनगर, पांवटा साहिब, पर अपने साथी हिमांशु तथा अन्य करीब 15–20 व्यक्तियों के साथ भीड़ एकत्र कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोप पाए गए हैं।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की आगामी जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow