लोकभवन में घटेगा वाहनों का काफिला, रविवार को सरकारी गाड़ियों पर रहेगी रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की अपील के समर्थन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में बड़ी पहल करते हुए लोकभवन को फ्यूल कंजर्वेशन जोन घोषित कर दिया है। बुधवार को राज्यपाल ने घोषणा करते हुए कहा अब लोकभवन में पेट्रोल-फ्री संडे मनाया जाएगा।

May 13, 2026 - 20:56
 0  3
लोकभवन में घटेगा वाहनों का काफिला, रविवार को सरकारी गाड़ियों पर रहेगी रोक

शिमला 13 मई, 2026 : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की अपील के समर्थन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में बड़ी पहल करते हुए लोकभवन को फ्यूल कंजर्वेशन जोन घोषित कर दिया है। बुधवार को राज्यपाल ने घोषणा करते हुए कहा अब लोकभवन में पेट्रोल-फ्री संडे मनाया जाएगा।
रविवार के दिन कोई भी आधिकारिक वाहन आयातित ईंधन का उपयोग नहीं करेगा। इस दिन सभी सरकारी बैठकें और कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे या फिर यात्रा कार्यक्रमों को समेकित किया जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही कम हो सके।
 
राज्यपाल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अपने आधिकारिक काफिले में शामिल अनावश्यक वाहनों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनके काफिले का आकार तत्काल प्रभाव से आधा किया जाएगा। साथ ही गैर-जरूरी बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा ताकि सड़क यात्रा और ईंधन खपत में कमी लाई जा सके।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट समाप्त होने और वैश्विक ईंधन कीमतों में स्थिरता आने तक वह सरकारी हेलिकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे। जब देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है तो ऐसे समय में सबसे अधिक ईंधन खर्च करने वाले सरकारी संसाधनों का प्रयोग करना उचित नहीं होगा। राज्यपाल ने कहा कि यह केवल ईंधन बचत का कदम नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी का सामूहिक संदेश है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा राष्ट्रीय हित के मुद्दों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और इस बार भी प्रदेश उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow