अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित तीन लोगों की माैत, दो घायल

चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Sep 6, 2025 - 11:50
 0  110
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित तीन लोगों की माैत, दो घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    06-09-2025

चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

जानकारी के अनुसार, जसूर का मरीज अपने परिजनों के साथ टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना रेफर होकर जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजरी, चालक नियंत्रण खो बैठा और यह सीधे खाई में जा गिरी। तीन लोगों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल दो लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एंबुलेंस टांडा अस्पताल से संबंधित बताई जा रही है और इसमें जसूर के परिवार के सदस्य अपने मरीज को टांडा से रेफर कर लुधियाना ले जा रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow