एचआरटीसी ने दीपावली के मौके पर विशेष बसों का किया संचालन 

एचआरटीसी ने दीपावली के मौके पर विशेष बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से निगम की विशेष बसें दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से चली हैं। इनमें अधिकांश बसों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी थीं और लगभग सभी बसें फुल

Oct 30, 2024 - 13:37
 0  47
एचआरटीसी ने दीपावली के मौके पर विशेष बसों का किया संचालन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   30-10-2024

एचआरटीसी ने दीपावली के मौके पर विशेष बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से निगम की विशेष बसें दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से चली हैं। इनमें अधिकांश बसों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी थीं और लगभग सभी बसें फुल थीं। अलग-अलग डिपुओं से इन बसों को चलाया गया है, जो यात्रियों को दीपावली के बाद दो से चार नवंबर तक वापस भी लाएंगी। 

मंगलवार को अलग-अलग डिपो से कई बसें दूसरे राज्यों के लिए गई हैं। इनमें ज्यादातर बसें बुधवार को जाएंगी। लोगों को घरों को भेजने के अलावा उनकी वापसी के लिए भी यही बसें तय समय पर चलेंगी और वापस लोगों को लेकर आएंगी। 

हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों को भी इन बसों से सुविधा मिलेगी क्योंकि यह दिल्ली व चड़ीगढ़ से अलग-अलग समय पर चलेंगी जो कि रूटीन की बसों से अलग होगी। फिलहाल यात्रियों की सुिवधा के लिए बसों का संचालन 29 व 30 अक्तूबर को किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow