चूड़धार जाने वाले हिमाचल के लोगों से नहीं ली जाएगी कोई फीस,सिर्फ बाहरी लोगों को देना होगा शुल्क : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचल के लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इस बारे में दिशाा-निर्देश दिए गए

May 4, 2025 - 13:03
May 4, 2025 - 13:03
 0  75
चूड़धार जाने वाले हिमाचल के लोगों से नहीं ली जाएगी कोई फीस,सिर्फ बाहरी लोगों को देना होगा शुल्क : सीएम 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-05-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचल के लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इस बारे में दिशाा-निर्देश दिए गए हैं। बाहरी राज्यों के जो लोग आते हैं, वे पानी की बोतलें, चिप्स आदि के पैकेट लेकर जाते हैं। इसलिए उनके लिए शुल्क लगाया गया है। 

दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को कई नाम सुझाए हैं। रजनी पाटिल के साथ शनिवार को सीएम सुक्खू ने चर्चा की और उन्हें कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए कई नामों की जानकारी दी। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी रजनी से मुलाकात की। 

उन्होंने भी कार्यकारिणी विस्तार को लेकर उनसे चर्चा की। सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में कभी भी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जा सकता है। इस संबंध में हाईकमान से इन दोनों नेताओं की शुक्रवार को भी बात हो चुकी है। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी हाईकमान को इस संबंध में अपना फीडबैक दे रहे हैं।  वहीं, मुख्यमंत्री नए हेलिकॉप्टर से रविवार को शिमला लौटेंगे। सीएम सुक्खू सोमवार और मंगलवार को दो दिन प्रस्तावित कैबिनेट की बैठकों में हिस्सा लेंगे। ये बैठकें दोपहर 12 बजे होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow