अब कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को नशा न करने का शपथ पत्र भरना होगा अनिवार्य 

अब कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को नशा न करने का शपथ पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी इस शपथ पत्र में 15 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए

Jun 4, 2025 - 12:23
 0  28
अब कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को नशा न करने का शपथ पत्र भरना होगा अनिवार्य 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-06-2025

अब कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को नशा न करने का शपथ पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी इस शपथ पत्र में 15 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए हैं। इसे प्रत्येक छात्र को पढ़कर स्वयं हस्ताक्षर करना होगा, और अभिभावकों से भी हस्ताक्षर करवाना आवश्यक है। 

कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले छात्रों से नशा न करने का शपथपत्र भरवाया जा रहा है। इस शपथ पत्र में नशा न करने, नशे के सामान को बेचने या रखने की गतिविधियों में शामिल न होने की शपथ लेनी होगी।

इसके अलावा छात्र को लिखकर देना होगा कि वह कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के नियमों की पालना करेगा। शपथ पत्र दिया है कि छात्र किसी भी तरह की हिंसा, अनुशासनहीनता की गतिविधियों में शामिल नही होगा। कॉलेज में वह आवारगर्दी नहीं करेगा या करेगी। परिसर में वह सिगरेट पीने, पान मसाला, गुटखा व अन्य नशीले पदार्थ का प्रयोग नहीं करेगा। 

जुआ जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। परिसर में किसी तरह का हथियार लेकर नहीं आएगा, कॉलेज की सपंत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। परिसर में रैगिंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त नहीं होगा या होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow