शिक्षक दिवस पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से मिलेगा सामान 

हिमाचल प्रदेश में अब हर वर्ष शिक्षक दिवस पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। हर साल 10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा

Jun 4, 2025 - 12:20
Jun 4, 2025 - 12:26
 0  38
शिक्षक दिवस पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से मिलेगा सामान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-06-2025

हिमाचल प्रदेश में अब हर वर्ष शिक्षक दिवस पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। हर साल 10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना राजपत्र में अधिसूचित हो गई है। 

यह योजना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के नवाचार, समर्पण, शोध एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान को सम्मान देना है। पुरस्कार तकनीकी शिक्षा की छह श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। 

इसमें आईटीआई के तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, रिसर्च एक्सीलेंस और इनोवेशन (डिग्री कॉलेज स्तर) के दो, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन (आईटीआई और पॉलिटेक्निक स्तर) के दो और पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेज स्तर पर एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। 

पुरस्कार के रूप में शिक्षकों को मेडल, हिमाचली टोपी, शॉल, स्कार्फ, किताबें, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार किसी शिक्षक को पूरे सेवाकाल में केवल एक बार ही दिया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षक और अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत शिक्षक इसके पात्र नहीं होंगे। केवल वे शिक्षक जो 30 अप्रैल तक सेवा में होंगे, पुरस्कार के लिए पात्र माने जाएंगे। 

चयन बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में विशेषज्ञ समिति नामांकनों की जांच करेगी, फिर तकनीकी शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में समिति सिफारिश करेगी। अंतिम निर्णय सचिव (तकनीकी शिक्षा) की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति की ओर से लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow