नाहन में कई समस्याओं से जूझ रही वार्ड नम्बर 3 की जनता, सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गन्दा पानी
नाहन शहर के वार्ड नंबर-3 में स्थानीय लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। यहां सड़कों पर बहता सीवरेज का गंदा पानी, सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति और ऐतिहासिक हाथी कब्र परिसर में नशेड़ियों के जमावड़े से लोग परेशान है। शिकायत के बाद नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान मौके पर पहुंची और समस्याओं का जायजा लिया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 30 जून, 2026 :
नाहन शहर के वार्ड नंबर-3 में स्थानीय लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। यहां सड़कों पर बहता सीवरेज का गंदा पानी, सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति और ऐतिहासिक हाथी कब्र परिसर में नशेड़ियों के जमावड़े से लोग परेशान है। शिकायत के बाद नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान मौके पर पहुंची और समस्याओं का जायजा लिया।
नाहन के वार्ड नंबर-3 के लोगो को कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और यह समस्या लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इसके साथ ही वार्ड में सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। लोगों ने बताया कि समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक हाथी कब्र स्थल की दुर्दशा का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि यहां नशेड़ी डेरा जमाते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वह इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यह मामला उनके ध्यान में लाया है और जल्द मौके का मुआयना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क NH के दायरे में आती है और आवश्यकता पड़ी तो NH के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा साथ ही सीवरेज और सफाई का भी उचित समाधान निकाला जाएगा।
What's Your Reaction?