मेडिकल कॉलेज नाहन की एमरजैंसी सर्विसेज पर उठे सवाल, इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर मौजूद न होने पर लोग नाराज
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने पहुंचने वाले लोगो का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में अधिकतर समय सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं रहते और प्रशिक्षु चिकित्सकों के भरोसे ही मरीजों का उपचार किया जाता है।
नाहन 30 मई, 2026 :

लोगों का कहना है कि कई बार गंभीर मरीजों के पहुंचने पर इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते, जिससे इलाज में देरी की आशंका बनी रहती है। आरोप यह भी हैं कि आपातकाल में कई प्रशिक्षु चिकित्सक ही अधिकांश मामलों को संभालते नजर आते है और इस दौरान कई बार लापरवाही के मामले भी सामने आए है। मेडिकल कॉलेज पहुंचे रेणुका क्षेत्र के निवासी जगत सिंह ने बताया कि हाल में मिलकर कॉलेज मैं इमरजेंसी के भीतर लापरवाही के चलते एक बच्चे की जान चली गई।
हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित की जाती हैं। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रेणु चौहान का कहना है कि स्टाफ की कमी के बावजूद मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को लेकर प्रिंसिपल के माध्यम से राज्य सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है।
What's Your Reaction?