जिला परिषद और पंचायत समिति मतगणना की तैयारी पूरी, सुबह 9 बजे शुरू होंगी मतों की गणना, पहले चरण में पंचायत समिति वार्ड की होगी मतगणना

जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना को लेकर सिरमौर जिला में सभी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी है जिला में सभी विकासखंड मुख्यालय पर मतों की गणना की जाएगी। जिला मुख्यालय नाहन में आज सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव सांख्यान ने मतगणना केंद्र का  दौरा कर यहां मतगणना की तैयारीयों का जायजा लिया।

May 30, 2026 - 17:36
 0  11
जिला परिषद और पंचायत समिति मतगणना की तैयारी पूरी, सुबह 9 बजे शुरू होंगी मतों की गणना, पहले चरण में पंचायत समिति वार्ड की होगी मतगणना

नाहन 30 मई, 2026 : 

जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना को लेकर सिरमौर जिला में सभी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी है जिला में सभी विकासखंड मुख्यालय पर मतों की गणना की जाएगी। जिला मुख्यालय नाहन में आज सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव सांख्यान ने मतगणना केंद्र का  दौरा कर यहां मतगणना की तैयारीयों का जायजा लिया।

 मीडिया से बात करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव सांख्यान ने बताया कि नाहन में जिला परिषद के 2 वार्डों के अलावा 15 पँचायत समिति के वार्डो को गणना की जाएंगी । मतगणना के लिए कुल 12 टेबल स्थापित किए गए है जहां कर्मचारी मतों की गणना करेंगे।

 उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सभी कर्मचारी सुबह साढ़े 7 बजे पहुँच जाएंगे और सुबह ठीक 9 बजे मतों की गणना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पंचायत समितियों की और उसके बाद जिला परिषद की मतगणना की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow