नशे के खिलाफ ए वी एन स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जनजागरुकता रैली। लायंस क्लब ने विद्यार्थी को बाँटे फल।
ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा नवीं से जमा दो तक के विद्यार्थी ने समाज में बढ़ रहे नशे के प्रकोप के खिलाफ आज एक जनजागरूकता रैली निकाली ,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के. के .चंदोला के अनुसार आज सामाजिक संस्था लायंस क्लब के सौजन्य से आज उनके सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने नशे के बढ़ते चलन के विरुद्ध जनता को जागरूक करने का प्रयास किया ,उनके विद्यार्थी ने नया बाजार , महिमा लाइब्रेरी चौक , गुरुद्वारा ,दिल्लीगेट , बड़ा चौक , गुन्नू घाट ,मालरोड और चौगान होते हुए एक जनजागरूकता रैली निकाली जिसमें लगभग 450 विद्यार्थी और अध्यापकों ने भाग लिया,
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 3 अक्तूबर :
एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा नवीं से जमा दो तक के विद्यार्थी ने समाज में बढ़ रहे नशे के प्रकोप के खिलाफ आज एक जनजागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के .चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सामाजिक संस्था लायंस क्लब के सौजन्य से आज उनके सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने नशे के बढ़ते चलन के विरुद्ध जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। स्कूल के विद्यार्थी ने नया बाजार , महिमा लाइब्रेरी चौक , गुरुद्वारा ,दिल्लीगेट , बड़ा चौक , गुन्नू घाट ,मालरोड और चौगान होते हुए एक जनजागरूकता रैली निकाली जिसमें लगभग 450 विद्यार्थी और अध्यापकों ने भाग लिया।
जनजागरूकता रैली से पहले विद्यार्थी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा खतरा नशे से है। विभिन्न प्रकार के नशे के चलन ने राष्ट्र के भविष्य को दिशाहीन बनाने का कुत्सित प्रयास किया है जिसका हम सबको मिलकर समूल नाश करना है। इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थी को नशे से बचने की सलाह दी और अपनी असीमित ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की सलाह भी दी । इस अवसर पर लायंस क्लब के प्रधान पीयूष गर्ग,सहित संजय चौहान ,सुखदेव चौहान विकास बंसल ,विनीत बंसल ,सौरभ गर्ग आदि पदाधिकारियों आदि सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?


