मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल

मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट आई है।

Oct 3, 2026 - 14:49
 0  25
मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल

यंगवार्ता न्यूज - मनाली 3 अक्टूबर :

मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट आई है।
हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप सुबह करीब 6:00 बजे  हुआ। हादसे के दाैरान बस में छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल थे। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। 
 
घायलों में श्याम लाल(45) पुत्र लाला राम, निवासी बास्कोला कटरेन कुल्लू, कृष्ण थापा(42) पिता ईमान थापा, निवासी बंदरोल कुल्लू, छाया देवी पत्नी(25) राकेश कुमार, निवासी गांव कुठैड़ पठानकोट, राकेश कुमार(31) पुत्र सरदारी लाल, निवासी कुठैड़ पठानकोट, बस ड्राइवर मनमोहन सिंह(42) पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव वहट, चुवाड़ी और बस कंडक्टर प्रवीण(46) पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव खन्नी नूरपुर शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />