दुग्गल करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारुवाला में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस 

दुग्गल करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारुवाला में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Sep 6, 2026 - 13:40
 0  40
दुग्गल करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारुवाला में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस 
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 6 सितंबर : 
 
दुग्गल करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारुवाला में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सुंदर कविताएँ, शायरी, भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न रोचक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शुभकामना संदेश एवं कार्ड देकर उनके प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कौशल,अध्यक्ष अमर सिंह शर्मा  एवं कोषाध्यक्ष बी एन शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, सम्मान और उत्साह से सराबोर रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />