डीसी ने केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पिपलू मेला तैयारियों का भी लिया जायजा

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को बंगाणा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र आधुनिक शैक्षणिक परिसर की सुविधा मिल सके।

Jun 22, 2026 - 17:23
 0  10
डीसी ने केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पिपलू मेला तैयारियों का भी लिया जायजा

यंगवार्ता न्यूज बंगाणा (ऊना), 22 जून, 2026 : 

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को बंगाणा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र आधुनिक शैक्षणिक परिसर की सुविधा मिल सके।

इसके उपरांत उपायुक्त ने 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 के आयोजन को लेकर पिपलू मेला स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के लिए कहा।निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) बंगाणा एवं जिला स्तरीय पिपलू मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow