प्रदेश की बेटी ने कुश्ती में रचा इतिहास , हिमाचल केसरी 2025 बनीं रेसलर कृतिका

भारतीय कुश्ती में एक नया सितारा चमका है कृतिका राजपूत , जिन्हें अब हिमाचल केसरी 2025 के खिताब से नवाज़ा गया है। यह उपाधि न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है , बल्कि हिमाचल प्रदेश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। कृतिका एक राष्ट्रीय पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं, जिनकी पहचान अब पूरे देश में हो रही है।

May 27, 2025 - 11:27
 0  51
प्रदेश की बेटी ने कुश्ती में रचा इतिहास , हिमाचल केसरी 2025 बनीं रेसलर कृतिका
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  27-05-2025
भारतीय कुश्ती में एक नया सितारा चमका है कृतिका राजपूत , जिन्हें अब हिमाचल केसरी 2025 के खिताब से नवाज़ा गया है। यह उपाधि न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है , बल्कि हिमाचल प्रदेश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। कृतिका एक राष्ट्रीय पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं, जिनकी पहचान अब पूरे देश में हो रही है।
 
उनके इस जीत की चर्चा केवल हिमाचल में नहीं, बल्कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी हो रही है, जहां के कुश्ती संगठनों और पेजों ने भी उनके सम्मान में पोस्ट साझा किए हैं।
 
कस्टि (पारंपरिक कुश्ती) में महिलाओं की भागीदारी आज भी सीमित है, ऐसे में कृतिका की जीत महिला कुश्ती को नई ऊर्जा और सम्मान देती है। उनकी इस सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है और कुश्ती प्रेमियों के बीच यह खबर गर्व और उत्साह का विषय बन चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow