प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने वेतन की तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हाल ही में प्रस्तुत बजट में कलास बी कर्मचारियों के वेतन की 3 प्रतिशत कटौती का कड़ा विरोध किया

Mar 27, 2026 - 16:09
 0  4
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने वेतन की तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  सिरमौर   27-03-2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हाल ही में प्रस्तुत बजट में कलास बी कर्मचारियों के वेतन की 3 प्रतिशत कटौती का कड़ा विरोध किया है। संघ ने एक स्वर में कहा कि कहां प्रवक्ता इस बजट में लंबित 13 मंहगाई भते एवं एरियर की कुछ आंशिक राहत की आस लगाए बैठे थे और कहां वेतन कटौती का झटका मिला।  

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर,राज्य विशिष्ट सदस्य नरेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर आई डी राही,राज्य संरक्षक रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महिला विंग सिरमौर अध्यक्ष  संध्या चौहान, जिला सिरमौर के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,महासचिव दिनेश शर्मा,कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर तथा अन्य सभी  राज्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने सयुंक्त बयान में कहा कि श्रेणी बी में जो कर्मचारी आते हैं। 

वे बहुतायात मध्यम वर्ग से संबंध रखते हैं अतः अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं मकान, वाहन तथा अन्य घरेलू आवशयकताओं के लिए बैंक से लिए ऋण की किश्तें, बच्चों की पढ़ाई आदि के लिए मासिक वेतन पर ही पूर्ण रूप से आश्रित हैं, अतः इस तरह की कटौती समस्त घरेलू वित्त व्यवस्था को बिगाड़ने का मुख्य कारक सिद्ध होगी। 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष डॉ आई डी राही की अध्यक्षता में शिक्षा उप निदेशक स्कूल शिक्षा उच्च का कार्यभार देख रहे विजय कुमार राघव से मिला और उन्हें बधाई दी तथा अपने जिले की समस्याओं से भी अवगत करवाया। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने उन्हें आश्वासन भी दिया कि वे छात्र हित में हमेशा उनके साथ खड़े हैं। 

इस प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव दिनेश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार,उप मंडल पोंटा खंड प्रधान बलदेव चौहान,लेख राज ठाकुर, राज कुमार आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow