दिल्ली रैली में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: विनय कुमार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली को ऐतिहासिक करार दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि महारैली में उमड़ा जनसैलाब से साफ हो गया है कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश अब किसी भी कीमत पर लोकतंत्र व संविधान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा

Nov 2, 2026 - 20:19
 0  7
दिल्ली रैली में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: विनय कुमार

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 2 नवंबर : 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली को ऐतिहासिक करार दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि महारैली में उमड़ा जनसैलाब से साफ हो गया है कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश अब किसी भी कीमत पर लोकतंत्र व संविधान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा, वहीं उन्होंने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा पर भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की पदयात्रा देश की समस्याओं और वोट चोरी से लोगों का ध्यान बांटने की असफल प्रयास था।

उन्होंने कहा कि जो राजनैतिक दल लोगों की आस्थाओं से खेलता है और जिस पर राम मंदिर से दान की करोड़ों की चोरी के आरोप लगे हो, वह देश हितैषी व जन हितैषी नहीं हो सकता। उन्होंने देश की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि इसको भाजपा ने पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में पदयात्रा के नाम पर ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है। एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र में 13 करोड़ भारतीय नागरिकों को घुसपैठिया बता कर उन्हें चुनाव मतदान से बेदखल करने का जो घोर अपराध भाजपा के साथ मिलकर ज्ञानेश कुमार ने किया है उसके लिए उन्हें कभी माफ नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में लोकतंत्र और देश के संविधान की रक्षा के लिए विपक्षी दलों ने साथ मिलकर जंग शुरू की है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />