शिमला में पटाखे चलाने का समय निर्धारित : अनुपम कश्यप

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आदेश जारी करते हुए बताया कि दिवाली त्योहार के दौरान पटाखे चलाने और उपयोग करने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक तय किया गया है और इस दौरान केवल हरित पटाखों के उपयोग की ही अनुमति होगी।

Oct 18, 2025 - 15:11
 0  44
शिमला में पटाखे चलाने का समय निर्धारित : अनुपम कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-10-2025

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आदेश जारी करते हुए बताया कि दिवाली त्योहार के दौरान पटाखे चलाने और उपयोग करने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक तय किया गया है और इस दौरान केवल हरित पटाखों के उपयोग की ही अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि जिन शहरों व कस्बों में वायु की गुणवत्ता मध्यम या उससे नीचे है, वहां केवल ग्रीन पटाखे बेचे जाएं और दिवाली, छठ, नव वर्ष व क्रिसमस की पूर्व संध्या आदि जैसे त्योहारों के दौरान पटाखे चलाने और इस्तेमाल करने का समय दो घंटे तक सीमित रखा गया है। यह निर्देश (2019) 13 एससीसी 523 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आधार पर है। 

उन्होंने बताया कि दीपावली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक, गुरुपुरब पर प्रातः 4 से 5 बजे व रात 9 से 10 बजे तक, क्रिसमस ईव पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि आदेशों के उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत दंडात्मक कार्रवाई के अलावा बीएनएस 2023 की धारा 223 और लागू अन्य प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस आदेश का अनुपालन पुलिस अधीक्षक शिमला तथा शिमला जिले के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow