सतलुज नदी उफान पर,नदी के किनारे जाने पर प्रतिबंध, एसजेवीएन ने जारी की एडवाइजरी

प्री मानसून के शुरू होते ही जिला भर में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में सतलुज नदी का जल प्रवाह भी लगातार बढ़ रहा है। एसजेवीएन ने नाथपा बांध से अतिरिक्त पानी को सतलुज में छोडऩे का फैसला लिया

Jun 18, 2025 - 14:06
 0  23
सतलुज नदी उफान पर,नदी के किनारे जाने पर प्रतिबंध, एसजेवीएन ने जारी की एडवाइजरी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-06-2025

प्री मानसून के शुरू होते ही जिला भर में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में सतलुज नदी का जल प्रवाह भी लगातार बढ़ रहा है। एसजेवीएन ने नाथपा बांध से अतिरिक्त पानी को सतलुज में छोडऩे का फैसला लिया है। 

यह पानी बुधवार को छोड़ा जा सकता है। ऐसे में एसजेवीएन ने एडवाइजरी जा कर दी है। एसजेवीएन ने सतलुज के किनारे पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया और नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि इस समय सजग रहें। सतलुज का पानी बढऩे से ततापानी व सुन्नी क्षेत्रों में भी खतरा मंडरा सकता है।

फिलहाल बांध से सिर्फ अतिरिक्त पानी ही छोड़ा जा रहा है ऐसे में एसजेवीएन का कहना है कि इसमें ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस दौरान सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि इन दिनों लगातार बारिश से अन्य नाले भी उफान पर हैं ऐसे में हर जगह से सतलुज में पानी आ रहा है और पानी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow