हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक साथ आएगा तीन महीने का पानी बिल  

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक साथ तीन महीने का पानी बिल आएगा। प्रदेश सरकार ने 100 रुपये प्रतिमाह प्रति कनेक्शन की दर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पानी की दरें तय की

Jan 24, 2025 - 20:06
 0  40
हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक साथ आएगा तीन महीने का पानी बिल  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     24-01-2025

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक साथ तीन महीने का पानी बिल आएगा। प्रदेश सरकार ने 100 रुपये प्रतिमाह प्रति कनेक्शन की दर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पानी की दरें तय की हैं। एक अक्तूबर 2024 से यह दरें लागू की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल जारी करने से पहले जल शक्ति विभाग ने कनेक्शनों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग नवंबर से पानी के बिल जारी करेगा। प्रति कनेक्शन 100 रुपये मासिक बिल के हिसाब से सालाना 1200 रुपये प्रति कनेक्शन पानी की बिलों का भुगतान करना होगा। 

सरकार ने कुछ श्रेणियों के लिए मुफ्त पानी की सुविधा को जारी रखने का भी निर्णय लिया है। इनमें विधवाओं, तलाकशुदा महिलाएं, दिव्यांगजन व 50 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 लाख घरों में पानी के कनेक्शन हैं। सबसे अधिक 4 लाख पानी के कनेक्शन जिला कांगड़ा में हैं। 

2019 में हिमाचल में जल जीवन मिशन योजना लागू हुई थी, इससे पहले प्रदेश में करीब 7.63 लाख पानी के कनेक्शन थे। जल जीवन मिशन लागू होने के बाद करीब 9.50 लाख घरों में पानी के नल लगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />