हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च को होगा मतदान,समाप्त हो रहा इंदु बाला गोस्वामी का कार्यकाल
हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च सोमवार को मतदान होना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 18-02-2026
हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च सोमवार को मतदान होना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। 16 को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। वर्तमान सदस्य इंदु बाला गोस्वामी (भाजपा) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2024 में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव हुआ था और कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की ओर से दिए गए प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा का चुनाव जीत गए थे।
वर्तमान में हिमाचल में कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 विधायक हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में रहे हैं। वहीं हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम भी दौड़ में शामिल बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?



