गाताधार के अलग पंचायत बनने पर अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार विशेष तौर पर रहे मौजूद

गाताधार को अलग पंचायत बनाए जाने को लेकर क्षेत्र वासियों ने यहां अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार विशेष तौर पर मौजूद र

Mar 14, 2026 - 19:00
Mar 14, 2026 - 20:27
 0  2
गाताधार के अलग पंचायत बनने पर अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार विशेष तौर पर रहे मौजूद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

गाताधार को अलग पंचायत बनने पर क्षेत्र वासियों को दी बधाई

लाखों की लागत से बनी सड़क और सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

यंगवार्ता न्यूज़ - गाताधार    14-03-2026

गाताधार को अलग पंचायत बनाए जाने को लेकर क्षेत्र वासियों ने यहां अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने जहां क्षेत्र वासियों को अलग पंचायत बनने पर बधाई दी वहीं लाखों के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।

मीडिया से बात करते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने कहा कि पिछले लंबे समय से गाताधार क्षेत्र वासियों की अलग पंचायत बनाने को लेकर मांग चली आ रही थी जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा चुका है। उन्होंने कह कि सांगना पंचायत से अलग होकर गाताधार पंचायत विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ेगी। 

उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम के दौरान करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क और 5 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार निरंतर विकास के कार्य करती आ रही है और विकास कार्यों को लेकर सरकार प्रतिबद्ध भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow