नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का आईएएस अधिकारी द्विज गोयल ने किया शुभारंभ

जिला सिरमौर के नाहन में वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 6 दिवसीय विशेष कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ आईएएस अधिकारी द्विज गोयल ने किया

Mar 14, 2026 - 19:02
Mar 14, 2026 - 20:03
 0  4
नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का आईएएस अधिकारी द्विज गोयल ने किया शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का AIS द्विज गोयल ने किया शुभारंभ

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका,स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण है मकसद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    14-03-2026

जिला सिरमौर के नाहन में वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 6 दिवसीय विशेष कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ आईएएस अधिकारी द्विज गोयल ने किया।

मीडिया से बात करते हुए जिला कल्याण अधिकारी जीएस नेगी ने बताया की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत इस कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे समाज में सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। कार्यशाला के दौरान अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डिजिटाइजेशन, बैंक फ्रॉड से से बचाव आदि शामिल है। 

उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन आस्था स्कूल नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिटेशन और योगा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में बताया गया। वहीं कार्यशाला के अंतिम दिन वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच भी की जाएगी, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow