पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक से की शिष्टाचार भेंट

पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विभाग के उपनिदेशक डॉ राजीव वालिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को उपनिदेशक के समक्ष रखा गया। जिस पर उपनिदेशक ने कर्मचारियों को उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।

Sep 22, 2026 - 17:50
 0  22
पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक से की शिष्टाचार भेंट
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 22 सितंबर : 
 
पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विभाग के उपनिदेशक डॉ राजीव वालिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को उपनिदेशक के समक्ष रखा गया। जिस पर उपनिदेशक ने कर्मचारियों को उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।


मीडिया से बात करते हुए पशुपालन विभाग जिला सिरमौर के उपनिदेशक डॉ राजीव वालिया ने बताया कि पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष सुदेश कुमार की अध्यक्षता में उनसे मुलाकात की है और अपनी कुछ मांगे उनके समक्ष रखी है। जिसमें संघ की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने और कुछ नए पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। वहीं, उम्रदराज कर्मचारियों को डेपुटेशन पर ड्यूटी न लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों को आवंटित सरकारी आवासों की मरम्मत करवाने का मुद्दा भी चर्चा में रखा गया।

डॉ राजीव वालिया ने बताया कि इसके अलावा वर्ष 2008 के पे कमीशन के मुताबिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर भी बातचीत हुई। 


उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने कहा कि जिन कर्मचारियों के वेतन में विसंगति है उन कर्मचारियों के मामले उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे ताकि उनकी री-वेरिफिकेशन करवाई जा सके और विसंगति को ठीक किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />