16 मार्च को सड़कों पर उतरे उतरेगे बिजली बोर्ड से सेवानिवृत कर्मचारी,प्रदर्शन को लेकर नाहन में पेंशनरों ने बनाई रणनीति
बिजली बोर्ड और सरकार से नाराज चल रहे बिजली बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी 16 मार्च को प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही
मांगे पूरी न होने पर बिजली बोर्ड और सरकार से नाराज पेंशन
6 मार्च को प्रदेश के मुख्य सचिव को सौंप गया 15 सूत्रीय मांग पत्र,
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 14-03-2026
बिजली बोर्ड और सरकार से नाराज चल रहे बिजली बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी 16 मार्च को प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है प्रदर्शन को लेकर नाहन में आज बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रणनीति बनाई।
मीडिया से बात करते हुए पेंशनर संघ के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि 5 मार्च को मंडी में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि 6 मार्च को प्रदेश के मुख्य सचिव को 15 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया था और एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया था मगर उनकी तरफ से कोई भी सकारात्मक जबाव नही दिया गया।
उन्होंने बताया कि पेंशनर्स ने समय समय पर बोर्ड प्रबंधन और सरकार से लंबित महंगाई भत्ता और एरियर जल्द जारी करने की मांग उठाई इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे पेंशनर्स के मेडिकल बिल हर माह अदा करने की भी मांग की गई मगर कोई भी मांग पूरी नहीं हो रही है।
What's Your Reaction?



