शिमला के कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड को शिफ्ट करने के विरोध में अस्पताल के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन
मातृ शिशु अस्पताल KNH से गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट करने का लगातार विरोध हो रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी सरकार के फैसले का विरोध कर रही
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 16-04-2026
मातृ शिशु अस्पताल KNH से गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट करने का लगातार विरोध हो रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी सरकार के फैसले का विरोध कर रही है। भाजपा जिला शिमला ने आज कमला नेहरू अस्पताल के बाहर इस फैसले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार से जन भावनाओं को देखते हुए इस निर्णय को तुरंत बदलने की मांग की है।
वीओ,,,भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि यह अस्पताल 100 साल से ज्यादा पुराना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर का हवाला देकर इसे यहां से बदलने की बात कर रहे हैं जो की सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि यहां पर एक्स रे की आधुनिक मशीन लगी हुई है अगर कोई कमी है तो उसे ठीक करना चाहिए न कि अस्पताल से ही बदल देना चाहिये। उन्होंने कहा की जो डॉक्टर प्रसव संबंधी कार्य देखते हैं उन्हें ही IGMC में गायनी संबंधित बिमारियों का इलाज करना हैं। ये दोनों चीजें एक दूसरे से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा की सरकार का ये फैसला जनता विरोधी हैं। जिस पर सरकार को जल्द पुनर्विचार करना चाहिए।
What's Your Reaction?




