हिमाचल प्रदेश में वीकेंड टूरिज्म ने पकड़ी रफ्तार,बड़ी संख्या में  प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे सैलानी 

हिमाचल प्रदेश में वीकेंड टूरिज्म ने रफ्तार पकड़ ली है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे

Nov 17, 2025 - 12:57
Nov 17, 2025 - 12:58
 0  50
हिमाचल प्रदेश में वीकेंड टूरिज्म ने पकड़ी रफ्तार,बड़ी संख्या में  प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे सैलानी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-11-2025

हिमाचल प्रदेश में वीकेंड टूरिज्म ने रफ्तार पकड़ ली है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। पिछले दो वीकेंड से शिमला और मनाली के होटलों में 50 फीसदी से अधिक, चायल व कसौली में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। 

शिमला, कुफरी, मनाली, कसौली, चायल के लग्जरी होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि क्रिसमस ईव और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बंपर टूरिस्ट हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचेंगे।

शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से आसपास के पर्यटन स्थल भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर कुफरी, मशोबरा, छराबड़ा, नालदेहरा और नारकंडा में सैलानियों की भीड़ जुट रही है। 

शनिवार के बार रविवार को भी शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का तांता लगा रहा। एक्सप्लोर एक्सपर्ट एडवेंचर कुफरी के संचालक काकू ठाकुर ने बताया कि वीकेंड पर पिछले दो हफ्तों से टूरिस्ट बढ़ना शुरू हो गए हैं। मनाली में भी पिछले दो हफ्तों से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

वीकेंड पर 150 से अधिक वोल्वो बसें सैलानियों को लेकर मनाली पहुंच रही हैं। मनाली से सैलानी अटल टनल, रोहतांग, सिस्सू का रुख कर रहे हैं। तारागढ़ पैलेस मनाली के होटल कारोबारी सन्नी शर्मा का कहना है कि वीकेंड पर टूरिस्टों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए आकर्षक पैकेज तैयार किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />