चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भीषण अग्निकांड,घटना में मजदूर की जिंदा जलकर माैत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत

Mar 15, 2025 - 10:56
Mar 15, 2025 - 11:07
 0  132
चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भीषण अग्निकांड,घटना में मजदूर की जिंदा जलकर माैत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     15-03-2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत हो गई है। शुक्रवार आधी रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ। 

मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद निवासी संगेड के रूप में हुई है। काॅलोनी में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow