पर्यटकों से गुलजार होने लगे प्रदेश के पर्यटन स्थल,शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर 80 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी 

उत्तर भारत के सैलानियों से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार होने लग गए हैं। इस वीकंड शिमला, कसौली, चायल, मनाली, डलहौजी में सैलानियों की संख्या बढ़ी

May 5, 2025 - 16:57
May 5, 2025 - 17:37
 0  32
पर्यटकों से गुलजार होने लगे प्रदेश के पर्यटन स्थल,शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर 80 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-05-2025

उत्तर भारत के सैलानियों से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार होने लग गए हैं। इस वीकंड शिमला, कसौली, चायल, मनाली, डलहौजी में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकंडा में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। 

कसौली में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। बड़ी संख्या में सैलानी किन्नौर का भी रुख कर रहे हैं। हालांकि कश्मीर घटना के बाद दक्षिण भारत से बहुत कम संख्या में पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं। 

15 अप्रैल से शुरू हुए समर टूरिस्ट सीजन के दूसरे हफ्ते के बाद प्रदेश में घटी सैलानियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड काम ने रफ्तार पकड़ी है। 

इस वीकेंड से सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहलगाम घटना के बाद हिमाचल में भी टूरिस्ट आने कम हो गए थे। इस वीकेंड से पर्यटकों का रश बढ़ना शुरू हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow