मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाएगा मेडिविजन  

मेडिकल छात्र संगठन मेडिविजन की हिमाचल इकाई ने ऐलान किया है कि जल्द ही प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेज में मेडिविजन की इकाइयों का गठन किया जाएगा. इसको लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में बैठक हुई. मेडिविजन ने कहा कि मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश भर में एक अभियान चलाएगा

Jan 16, 2025 - 20:50
 0  38
मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाएगा मेडिविजन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-01-2025

मेडिकल छात्र संगठन मेडिविजन की हिमाचल इकाई ने ऐलान किया है कि जल्द ही प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेज में मेडिविजन की इकाइयों का गठन किया जाएगा. इसको लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में बैठक हुई. मेडिविजन ने कहा कि मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश भर में एक अभियान चलाएगा। 

जिसमें मेडिकल छात्रों की समस्याएं और मांगों को लेकर लोगों को जागरूक करने और लामबंद करने का काम किया जाएगा। मेडिविजन की हिमाचल इकाई के प्रांत संयोजक अखिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में मेडिकल छात्रों से जुड़े मुद्दों परमेडिविजन के छात्रों के साथ इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल में बैठक हुई। 

उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा, पीजी सीट और सरकारी भर्तियों जैसे मुद्दों को लेकर मेडिविजन पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगा. अखिल शर्मा ने कहा कि मेडिविजन सभी 6 मेडिकल कॉलेज में इकाइयों का गठन करेगा और मेडिकल छात्रों को इन समस्याओं इन समस्याओं को लेकर लामबंद करेगा।  

उन्होंने कहा कि कोलकाता आर जी कार मेडिकल कॉलेज  में हुए दुष्कर्म हत्या और हाल ही में यूपी के कॉलेज से मेडिकल छात्रा की आत्महत्या की मुद्दे ने प्रदेश की मेडिकल छात्रों की चिंताएं बढ़ा दी है ऐसे में इन तमाम मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में मेडिविजन संगठित होकर सरकार के समक्ष उठेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow