हिमाचल कांग्रेस पार्टी की कमान मुझे देना चाहे तो मैं तन मन धन से जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार : प्रतिभा सिंह 

कांग्रेस पार्टी यदि फ़िर से हिमाचल कांग्रेस पार्टी की कमान मुझे देना चाहे तो मैं तन मन धन से जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं। ये बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाया है आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी

Jun 28, 2025 - 16:17
Jun 28, 2025 - 16:26
 0  87
हिमाचल कांग्रेस पार्टी की कमान मुझे देना चाहे तो मैं तन मन धन से जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार : प्रतिभा सिंह 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-06-2025

कांग्रेस पार्टी यदि फ़िर से हिमाचल कांग्रेस पार्टी की कमान मुझे देना चाहे तो मैं तन मन धन से जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं। ये बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाया है आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। 

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। शिमला के गेयटी थियेटर में एक कार्यक्रम में पहुंची प्रतिभा सिंह ने संगठन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि संगठन तय करना आलाकमान का काम है। 

हिमाचल में कांग्रेस संगठन न बनने से कांग्रेस पीछे जा रही है। इसलिए जल्द मजबूत संगठन घोषित किया जाए ताकि आने वाले समय के लिए संगठन को मजबूत किया जा सके। क्योंकि इसी साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कार्यकर्ता चिंतित है। उम्मीद है कि जल्द ही आलाकमान इस पर फैसला लेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow