समग्र शिक्षा हिमाचल की ओर से कक्षा 12वीं के दिव्यांग बालकों को चंडीगढ़ से दिल्ली का करवाया एक्सपोजर विजिट 

समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से कक्षा 12वीं के दिव्यांग बालकों  को चंडीगढ़ से दिल्ली का एक्सपोजर विजिट (अवलोकन यात्रा) कराया जा रहा है |यह यात्रा दिनांक 15 जून से 18 जून 2025 तक रहेगी

Jun 15, 2025 - 16:57
Jun 15, 2025 - 17:06
 0  24
समग्र शिक्षा हिमाचल की ओर से कक्षा 12वीं के दिव्यांग बालकों को चंडीगढ़ से दिल्ली का करवाया एक्सपोजर विजिट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-06-2025

समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से कक्षा 12वीं के दिव्यांग बालकों  को चंडीगढ़ से दिल्ली का एक्सपोजर विजिट (अवलोकन यात्रा) कराया जा रहा है |यह यात्रा दिनांक 15 जून से 18 जून 2025 तक रहेगी| इसमें हिमाचल प्रदेश के 12वीं कक्षा के  दिव्यांग बालकों को शामिल किया गया है | एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य इन बालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देना है| 

इस विजिट में राज्य परियोजना निदेशक हिमाचल प्रदेश श्री राजेश शर्मा स्वयं  बालकों के साथ  विजिट में शामिल रहेंगे | इन बालकों को चंडीगढ़ से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली ले जाया जाएगा| वहां पर इनको पार्लियामेंट दिखाया जाएगा उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी| दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थान का  भ्रमण कराया जाएगा| वापिस चंडीगढ़ आकर भी चंडीगढ़ के महत्वपूर्ण स्थान  पर भ्रमण कराया जाएगा|

एक्सपोजर विजिट में राज्य सरकार की ओर से सभी दिव्यांग बालकों को पूर्ण सुविधा प्रदान की गई है| प्रत्येक जिले में टेंपो ट्रैवलर व गाड़ियां भेजी गई है जो कि इन बालकों को व उनके साथ स्पेशल एजुकेटर को  चंडीगढ़ तक पहुंचाएगी | 

शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर मैडम रीता गुप्ता जी ने सभी दिव्यांग बालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की| इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाइट  डॉ  ईश्वर दास रही एवं जिला समन्वयक डॉ मुनेश शर्मा और शिवानी थापा उपस्थित रहे|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow