कुरुक्षेत्र कैथल रोड पर तेज रफ्तार टाटा हैरिया और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर,हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां कुरुक्षेत्र कैथल रोड पर एक तेज रफ्तार टाटा हैरिया और स्विफ्ट कार के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sep 29, 2025 - 15:36
Sep 29, 2025 - 15:49
 0  35
कुरुक्षेत्र कैथल रोड पर तेज रफ्तार टाटा हैरिया और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर,हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - कुरुक्षेत्र   29-09-2025

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां कुरुक्षेत्र कैथल रोड पर एक तेज रफ्तार टाटा हैरिया और स्विफ्ट कार के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा तेज रफ्तार के चलते पेश आया है। 

दोनों कारों में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों कारों की खिड़कियों को काटकर अंदर फंसे 10 महिला और पुरुषों को बाहर निकाला। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

मरने वाले सभी लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे, जो यमुनानगर के रहने वाले थे। ये सभी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांचों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे के समय दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही दोनों कारों का अगले वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें मारुति स्विफ्ट सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, छठे की भी हालत गंभीर है। उधर, टाटा हैरियर कार सवार सभी चारों लोगों को हालत भी गंभीर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow