जेईई मेन में विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का दबदबा , पार्थ शर्मा ने 99.55 तो अक्षत ठाकुर ने हासिल किये 99.42 परसेंटाइल 

जेईई मेन में विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का दबदबा देखने को मिला है , जहां संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परसेंटाइल हासिल किए हैं। शिमला में स्थित विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल , विद्यापीठ शिमला और सुंदरनगर कोचिंग के संयुक्त मार्गदर्शन में छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है

Apr 22, 2026 - 17:14
Apr 22, 2026 - 17:43
 0  6
जेईई मेन में विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का दबदबा , पार्थ शर्मा ने 99.55 तो अक्षत ठाकुर ने हासिल किये 99.42 परसेंटाइल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 22-04-2026
जेईई मेन में विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का दबदबा देखने को मिला है , जहां संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परसेंटाइल हासिल किए हैं। शिमला में स्थित विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल , विद्यापीठ शिमला और सुंदरनगर कोचिंग के संयुक्त मार्गदर्शन में छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। विद्यापीठ सुंदरनगर केंद्र के छात्र पार्थ शर्मा ने 99.55 परसेंटाइल हासिल कर संस्थान में पहला स्थान हासिल किया। 
जबकि विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल के अक्षत ठाकुर ने 99.42 परसेंटाइल अंक हासिल किए। इसके अलावा मृदुल ने 98.02%, ऋत्विक ने 97.81%, पार्थ ( ड्रॉपर ) ने 97.61%, सानिया ने 97.45%, इशांत (सुंदरनगर) ने 97.3%, देवांश ने 95.6%, अक्षत ने 95.57% और संयश ने 95.21% परसेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं हर्षित, कृतज्ञ, अर्णव, मान्या, गितांश, सात्विक, दामोदर, रावित मिन्हास, हितेश, पार्थ पंवार , यशिता , प्रज्वल और अंकित ने 90 से 95 परसेंटाइल के बीच अंक प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 
विद्यापीठ ग्रुप के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजी. रविंद्र अवस्थी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि संस्थान में शुरुआत से ही छात्रों की मजबूत नींव पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम आज इन उत्कृष्ट नतीजों के रूप में सामने आया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के अनुशासन को दिया तथा विश्वास जताया कि इस वर्ष संस्थान से रिकॉर्ड संख्या में छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करेंगे। फिलहाल प्राप्त परिणामों के आधार पर संस्थान में खुशी और जश्न का माहौल है तथा सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow