एनएच 07 पर 32 करोड़ की लागत से हो रहा पुल निर्माण , जुलाई 2026 से पहले निर्माण पूरा करने का लक्ष्य : डॉ राजीव बिंदल 

नेशनल हाईवे कालाअंब- पांवटा साहिब-देहरादून 07 पर जिला मुख्यालय नाहन से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर मारकण्डा नदी पर बनाए जा रहे खजूरना पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। करीब 180 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण कार्य पर केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 32 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

Mar 30, 2026 - 19:37
Mar 30, 2026 - 20:02
 0  6
एनएच 07 पर 32 करोड़ की लागत से हो रहा पुल निर्माण , जुलाई 2026 से पहले निर्माण पूरा करने का लक्ष्य : डॉ राजीव बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-03-2026
नेशनल हाईवे कालाअंब- पांवटा साहिब-देहरादून 07 पर जिला मुख्यालय नाहन से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर मारकण्डा नदी पर बनाए जा रहे खजूरना पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। करीब 180 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण कार्य पर केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 32 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। 
निर्माण कार्य पर खर्च हो रहे बजट की स्वीकृति के लिए नाहन के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का विशेष रूप से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका कार्य साल 2021 में शुरू हुआ था और अब कुछ ही दिनों में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 
राजीव बिंदल ने कहा कि मारकंडा नदी पर पूर्व की भाजपा सरकार के समय 9 पुल स्वीकृत हुए थे जिसमें यह पुल भी शामिल था। इस पुल में बनने के बाद NH की करीब 400 मीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। जुलाई 2026 तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow