हिमाचल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालो को मिला सम्मान , उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने किया पुरस्कृत 

उद्योग , संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी परवाणू के पद पर तैनात मेहर पंवार तथा भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में धर्मपुर में कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत शुमायला चौधरी को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया

Apr 15, 2025 - 18:32
Apr 15, 2025 - 19:04
 0  34
हिमाचल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालो को मिला सम्मान , उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने किया पुरस्कृत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  15-04-2025

उद्योग , संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी परवाणू के पद पर तैनात मेहर पंवार तथा भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में धर्मपुर में कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत शुमायला चौधरी को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्द्धन चौहान ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए थाना प्रभारी सोलन पुलिस निरीक्षक हंस राज, उप पुलिस निरीक्षक गोपाल सिंह थाना सदर सोलन और मनोज कुमार मुख्य आरक्षी थाना सदर सोलन को सम्मानित किया।


श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उप पुलिस निरीक्षक दलीप सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मपुर, उप पुलिस निरीक्षक धनवीर सिंह थाना प्रभारी कसौली, उप पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह थाना प्रभारी परवाणू और उप पुलिस निरीक्षक हरि सिंह थान प्रभारी बागा को सम्मानित किया। उन्होंने यातायात इकाई सोलन की प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक दयावती को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्द्धन चौहान ने विशेष जांच इकाई ज़िला सोलन में कार्यरत उप पुलिस निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी नवीन कुमार एवं रोहित कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने थाना सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, शुभम, आरक्षी अमित कुमार और बालकृष्ण को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। 
उन्होंने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उद्योग मंत्री ने ज़िला पुलिस सोलन के साईबर सैल में कार्यरत आरक्षी सौरभ, सुरक्षा शाखा अर्की में तैनात आरक्षी दलीप चंद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में सहायक वाचक के पद पर कार्यरत मानद सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश तथा आरक्षी मन्दीप कुमार, पुलिस लाईन सोलन में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुखविंदर सिंह, पुलिस लाईन सोलन में चीफ ड्रिल इंसट्रक्टर के पद पर कार्यरत मानद मुख्य आरक्षी रतन चंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में कार्यरत आरक्षी आशीष कल्याण तथा पुलिस लाईन सोलन में सेवारत महिला आरक्षी सुमन देवी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्द्धन चौहान ने वन बीट चवाल में कार्यरत वन रक्षक किशोरी को बहुमूल्य वन भूमि को वनों की आग से बचाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। 
अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा सहाकारी सोलन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ए.पी.एम.सी. सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, ए.पी.एम.सी. सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, शिव कुमार, जगमोहन मल्होत्रा, मोहन मेहता, संजीव ठाकुर, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, विकास काल्टा, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, रमेश देसाइक, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त विमला कश्यप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow