मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने सराहां में बनने वाले न्यायिक अदालत परिसर का वर्चुअल किया शिलान्यास

जिला सिरमौर के सराहां में 10 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली न्यायिक अदालत परिसर का आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन ने कहा कि इस न्यायिक अदालत परिसर के बनने से लोगों को न्याय सुविधा मिलने में आसानी होगी तथा इस भवन में लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Mar 4, 2025 - 19:30
Mar 4, 2025 - 19:58
 0  56
मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने सराहां में बनने वाले न्यायिक अदालत परिसर का वर्चुअल किया शिलान्यास
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-03-2025
जिला सिरमौर के सराहां में 10 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली न्यायिक अदालत परिसर का आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन ने कहा कि इस न्यायिक अदालत परिसर के बनने से लोगों को न्याय सुविधा मिलने में आसानी होगी तथा इस भवन में लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने सराहां में वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि एवं माननीय मुख्य न्यायाधीश व माननीय न्यायाधीश गण हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का इस अवसर पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान बार एसोसिएशन सराहां अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी, एसडीएम पच्छाद डाॅ. प्रियंका चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, प्रधान बार ऐसोसीएशन नाहन अमित अत्री, प्रधान बार एसोसिएशन राजगढ आरएस ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सराहां सुरती चौहान, अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow