तिरंगे के सम्मान में गूंजा वंदे मातरम्, स्वतंत्रता दिवस पर HPU परिसर में ABVP ने किया ध्वजारोहण”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि की मांग को लेकर चलाया जा रही क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 12वें दिन विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता अंकुश जी एवं राजवीर जी ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल सफलतापूर्वक पूर्ण की।

इसके उपरांत आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 13वें दिन विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता अखिल एवं स्पर्श अगले 24 घंटों के लिए क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों के समाधान होने तक आंदोलन को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया तथा परिसर में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें केवल अधिकारों की याद नहीं दिलाती, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करती है। छात्र हितों के लिए संघर्ष करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना भी युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?