हिमाचल में चिकित्सा अधीक्षकों को 100 हिमकेयर कार्ड बनाने की शक्तियां की जाएंगी प्रदान 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था परिर्वतन की कड़ी में बड़ी घोषणाएं की हैं। इसके तहत अब हिमाचल में चिकित्सा अधीक्षकों को 100 हिमकेयर कार्ड बनाने की शक्तियां प्रदान की जाएंगी

Jan 19, 2026 - 16:31
 0  13
हिमाचल में चिकित्सा अधीक्षकों को 100 हिमकेयर कार्ड बनाने की शक्तियां की जाएंगी प्रदान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-01-2026

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था परिर्वतन की कड़ी में बड़ी घोषणाएं की हैं। इसके तहत अब हिमाचल में चिकित्सा अधीक्षकों को 100 हिमकेयर कार्ड बनाने की शक्तियां प्रदान की जाएंगी। 10 वर्ष की मरम्मत गारंटी के साथ अस्पतालों के लिए सीटी स्कैन मशीनें सरकार खरीदेगी। 

वहीं, प्रदेश के नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी सरकार आरंभ करेगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य और प्रसव केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। शिमला में सीएमओ, बीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों के साथ पहली मर्तबा आयोजित सीधे संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणाएं की हैं। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्थापित किए जा रहे प्रत्येक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी। इन संस्थानों को विश्व स्तरीय गुणवत्ता के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसके लिए 15 वर्ष पुराने उपकरण बदले जाएंगे। सरकार के इस कदम से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और चिकित्सकों पर कार्यभार भी कम होगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमकेयर योजना का ऑडिट करवाया जा रहा है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके तहत चिकित्सा अधीक्षकों को भी 100 हिमकेयर कार्ड जारी करने की शक्तियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही राज्य में रोगी कल्याण समितियों में भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के दो अस्पतालों में चमियाणा और टांडा मेडिकल कालेज में रोबोटिक सर्जरी आरंभ की जा चुकी है। इसके बाद अब सरकार प्रदेश के नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में भी इस सुविधा को शुरू करने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि चमियाणा अस्पताल में अब तक 120 रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। राज्य सरकार स्मार्ट लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपए व्यय करेगी। जहां एक ही ब्लड सैंपल से सभी आवश्यक जांच संभव होगी। उन्होंने कहा कि कार्य कुशलता व पहुंच बढ़ाने के लिए स्पष्ट निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्रसव केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow