दिल्ली में हिमाचल की आवाज उठाएंगे CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को दिल्ली पहुंच गए है। वह गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगेे। इस दौरान मुख्यमंत्री काउंसिल के एजेंड़े के अलावा हिमाचल से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा सकते है।

Jun 11, 2026 - 13:17
 0  4
दिल्ली में हिमाचल की आवाज उठाएंगे CM सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज शिमला 11 जून, 2026 : 

मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को दिल्ली पहुंच गए है। वह गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगेे। इस दौरान मुख्यमंत्री काउंसिल के एजेंड़े के अलावा हिमाचल से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा सकते है। मुख्यमंत्री 12 जून को हिमाचल लौट जाएंगे, लेकिन अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान हिमाचल के मुख्य सचिव केके पंत भी उनके साथ दिल्ली गए है। सीएम गुरुवार को दिल्ली में होने जा रही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। बैठक विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास विषय पर आयोजित की जाएगी।
 

माना जा रहा है कि इस बैठक में पांचवीं नेशनल कान्फ्रेंस ऑफ चीफ सेक्रेटरीज की सिफारिशों की समीक्षा होगी। अहम है कि नीति आयोग पॉलिसी निर्धारण करने वाली संस्था है। लिहाजा माना जा रहा है कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सुक्खू हिमाचल के चार मुख्य मुद्दे उठा सकते हैं। इनमें आरडीजी बंद होने से हिमाचल को हुए नुकसान की भरपाई, जीएसटी के कारण राज्य को हो रही क्षति की पूर्ति और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मुआवजे की प्रभावी और प्रेक्टिकल व्यवस्था पर बात होगी।

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मानव संसाधन विकास, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। बैठक में उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow