माजरा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jun 15, 2026 - 20:08
 0  7
माजरा में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब, 15 जून, 2026 : 

पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को रात करीब 12:30 बजे क्यारदा क्षेत्र में महावीर जिम (एनएच) के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना ट्रक चालक मनीष कुमार, पुत्र जोगिन्द्र, निवासी गांव जोहड़ों, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर दर्ज की गई।

घटनास्थल पर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। उसके सिर, मुंह, कान, पेट और एड़ी पर गंभीर चोटें थीं। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस थाना माजरा में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन व चालक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow