33 केवी लाइन की चपेट में आने से बिजली के पोल से गिरा मजदूर, मौके पर मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में बिजली के पोल पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 5, 2026 - 20:20
 0  7
33 केवी लाइन की चपेट में आने से बिजली के पोल से गिरा मजदूर, मौके पर मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 5 जुलाई, 2026 : 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में बिजली के पोल पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोहन लाल निवासी गांव बेलवाली, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब ने थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भतीजा बारु राम विद्युत ठेकेदार नासीर रावत (कॉन्ट्रैक्टर इलेक्ट्रिकल), मिश्रवाला के पास मजदूर के रूप में कार्यरत था।

शिकायत के मुताबिक, रविवार सुबह ठेकेदार ने बारु राम को बिजली के पोल पर चढ़ाकर काम करने के लिए भेजा। पोल के ऊपर 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन भी गुजर रही थी। इसी दौरान बारु राम करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने कार्य शुरू करने से पहले बिजली विभाग से आवश्यक अनुमति या शटडाउन (बिजली आपूर्ति बंद) नहीं लिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow